उजियारपुर: उजियारपुर में मौसम की मार से 1500 हेक्टेयर में आलू की फसल बर्बाद, किसान बढ़ाने की कर रहे कवायद
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में बदलते मौसम की मार आलू की फसल पर पड़ रही है। बताया जाता है कि भीषण ठंड के कारण कई किसानों की खेतों में आलू की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसानों के द्वारा आलू की फसल को बचाने की कवायद विभिन्न तरह के स्प्रे कर की जा रही है। बताया जाता है कि 1500 हेक्टेयर में आलू की खेती प्रखंड क्षेत्र में की गई है।