उजियारपुर: उजियारपुर में ठगी का शिकार हुई दर्जनों महिलाओं ने थाना का किया घेराव
उजियारपुर में ठगी की शिकार हुई दर्जनों महिलाओं ने बुधवार को उजियारपुर थाना का घेराव किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों को अपनी आपबीती सुनाते हुए महिलाओं ने बताया कि बड़े पैमाने पर संगीता देवी के द्वारा धांधली की गई है और लोन की राशि निकासी कर वह फरार हो गई है। पुलिस ने समझा बूझकर मामला को शांत कराया जांच की बात कही।