जमुई: महिला कॉलेज के पास बुलेट बाइक व जुगाड़ गाड़ी के बीच टक्कर, एक युवक घायल
Jamui, Jamui | Feb 18, 2024 महिला कॉलेज के पास रविवार की दोपहर बुलेट बाइक व जुगाड़ गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बुलेट बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान भछियार निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में की गई है।