जमुई: सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा केंद्र में 50 गरीब टीबी मरीजों के बीच दूसरे माह का फूड बास्केट का किया गया वितरण
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 वर्ष 2025 तक भारत को यक्ष्मा मुक्त बनाने की दिशा में डॉक्टर्स फॉर यू संस्था द्वारा "निक्षय मित्र" के रूप में 50 गरीब टीबी मरीजों के बीच दूसरे माह का फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप ने कहा कि पोषणयुक्त आहार एवम नियमित यक्ष्मारोधी दवाओं के सेवन से जमुई को निश्चित ही अगले वर्ष तक टीबी फ्री किया जा सकता है।