जमुई: सोनाय गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्त्वों ने 112 की पुलिस टीम पर किया हमला,4 जवान घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
Jamui, Jamui | Feb 18, 2024 सोनाय गांव में शनिवार की देर रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसमें चार पुलिस जवान भी घायल हो गए और टैब भी टूट गया। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।