जमुई: महिसौड़ी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, लोगों को दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Feb 18, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में रविवार को महिसौडी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान व्यावसायिक विवाद संबंधित मामलों में मध्यस्थ द्वारा निष्पादन को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षित मध्यस्थ प्रवीण चंद्रा तथा पारा विधिक सेवक टिंकू कुमार के द्वारा किया गया।