कुंदा: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की 30 हजार की भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Kunda, Chatra | Jul 9, 2026 कुंदा थाना क्षेत्र के मांझीपारा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक किसान की लगभग 30 हजार रुपये की भैंस करंट लगने से मर गई। जानकारी के अनुसार गांव में लगे 11 हजार के बिजली पोल के अर्थिंग तार में करंट आ रहा था। इसी तार के संपर्क में आने से पशुपालक गौरी यादव की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। यह भैंस उनके घर की आमदनी का मुख्य साधन थी। ग्रामीणों का आरोप है क