झांसी: झांसी मेडिकल कैंपस में स्ट्रेचर पर रखा रहा पत्नी का शव, रोती रही बेटी, बेबस पति के पास एंबुलेंस के लिए पैसे नहीं थे
Jhansi, Jhansi | Sep 4, 2026 मेडिकल कॉलेज में पत्नी की मौत के बाद एक गरीब पति शव वाहन न मिलने और पैसे की कमी के कारण घंटों तक बारिश में स्ट्रेचर पर रखे शव के साथ बैठा रहा। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से सामने आई यह तस्वीर गरीबी, बेबसी और व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है। जहां पत्नी की मौत के बाद शव वाहन नहीं मिला तो बेवास पति बेटी के साथ बैठ कर रोता नजर आया।