फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा खुद फावड़ा चलाकर सिविल लाइन दबरई मे की सफाई।
जिलाधिकारी ने मंदिर के पास जगराता पंडाल और बारात घर के आसपास खुद फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे और सभी उपजिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
DM ने कॉलोनी वासियों से अपील की - "स्वच्छता को सिर्फ अभियान तक सीमित न रखें। अपने आसपास समय-समय पर सफाई करते रहें।"
सफाई अभियान के दौरान DM ने पैदल चलकर पूरी कॉलोनी का जायजा लिया और नगर निगम/नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जाएं और उन्हें रोज खाली किया जाए।
DM का फावड़ा उठाकर श्रमदान करना आमजन और अधिकारियों के लिए प्रेरणा है। स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, हमारा सामूहिक संकल्प है।
#Firozabad #DMFirozabad #SantoshKumarSharma #SwachhBharat #SafaiAbhiyan #CivilLines
---
Firozabad, Firozabad | Aug 8, 2026