हैदरनगर: हैदरनगर में बिजली बिल माफी योजना का लाभ कई उपभोक्ताओं को नहीं मिला, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
हैदरनगर के दो दर्जन बिजली उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि आधे से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ हो गया है। मगर अभी तक हैदर नगर के भाई बिगहा समेत अन्य कई गांव के उपभोक्ताओं का बिल माफ नहीं हो सका है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि वह विभागीय अभियंताओं से मिले, उन्होंने बताया कि माफी का काम राज्य से हो रहा है।