हैदरनगर: सरगाड़ा गांव स्थित मंडल अध्यक्ष के आवास परिसर में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक
हैदर नगर प्रखंड के सरगाड़ा गांव स्थित मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के आवास परिषद में बुथ संख्या 83 व 84 के जुझारू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से हुसैनाबाद विधानसभा के प्रवासी प्रभारी प्रयागराज के पूर्व विधायक लाल बहादुर चौधरी उपस्थित थे।