हैदरनगर: विश्व रेबीज दिवस पर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद से स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
विश्व रेबीज दिवस पर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद से स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में रेबीज के खतरे से संबंधित नारे लगाए जा रहे थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनेश कुमार ने बताया कि कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने पर तुरंत उस स्थान को साफ पानी से साबुन लगा कर धोना चाहिए। साथ ही घरेलू एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।