करायपरसुराय: घर की छत पर ठनका गिरा, 39 वर्षीय युवक जख्मी, बाल-बाल बची जान, अस्पताल में भर्ती
करायपरसुराय प्रखंड के बेरमा गांव में बुधवार को ठनका गिरने से घर में सो रहा 39 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद के पुत्र बनवीर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.