शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महजिदिया स्थित बांई पटरी शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात 35 वर्षीय महिला का शव पानी में बहता हुआ दिखाई दिया, स्थानीय लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, शव पानी में बहता हुआ देखे जाने पर हड़कंप मच गया और भारी संख्या में भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।