क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। दिनभर तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, जबकि शाम ढलते ही आसमान में बादलों का डेरा जम जाता है। बादलों और ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा तो हो जाता है, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिर रही। इससे किसानों और आमजन बारिश की उम्मीद लगाए हुए है। क्षेत्र में 90 प्रतिशत कपास की बुआई हो चुकी है।