नईसराय: शाढ़ौरा तिराहे पर जमा हो रहा है बारिश का पानी, वाहनों के पहिए उड़ा रहे हैं छींटे
नई सराय कस्बे के पावर हाउस के सामने शाढ़ौरा तिराहे पर इकट्ठा हो रहा बारिश का पानी स्थानीय दुकानदारों और आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। बताते हैं कि, वाहनों के पहियों की जद में आकर पानी पास की दुकानों तक पहुंच जाता है। जिससे ग्राहकों के कपड़े तक गंदे हो जाते हैं। पावर हाउस के सामने शाढ़ौरा तिराहा बस स्टेंड का सबसे व्यस्ततम क्षेत्र है।