मधेपुरा: मधेपुरा में मानदेय और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, आश्वासन पर लौटे काम पर
मधेपुरा में मानदेय और ईपीएफ की राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज नगर परिषद मधेपुरा के सफाई कर्मियों ने बुधवार की सुबह 10 बजे धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। सफाई कर्मियों ने लंबित भुगतान की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।