कोंडागांव: जिला कार्यालय के समक्ष कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन, कुल 27 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिला कार्यालय के समाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी।जनदर्शन में राशन कार्ड, पक्की सड़क, सी.सी. रोड सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आज कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए ।उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया।