कोंडागांव: डोंगरीगुड़ा में एक ग्रामीण किसान की बिजली के करंट लगने से हुई मौत, कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना डोगरीगुडा नयापारा में शनिवार शाम को हुई, जहां छेतसिंह सोरी अपने घर के पास लगे ट्रांसफार्मर को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसे बिजली का झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय छेतसिंह सोरी अपने घर में पानी भरने के लिए बोरवेल चलाना चाहते थे।