कोंडागांव: कोंडागांव के कोपाबेड़ा वार्ड में हार्डवेयर दुकान में काम के दौरान एक युवक घायल, सहकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया
कोंडागांव के कोपाबेड़ा वार्ड में आज सोमवार की दोपहर 12 बजे एक हार्डवेयर की दुकान में काम कर रहे युवक बालसिंह सोरी उम्र 30 वर्ष घायल हो गया। मड़ानार निवासी बालसिंह अपने भाई जैतराम और अन्य साथियों के साथ हार्डवेयर की दुकान में टीन के साथ काम कर रहे थे, तभी दुर्घटनावस एक टीन उनके हाथ पर गिर गया, जिससे उनकी हाथ की हड्डी टूट गई। जिला अस्पताल में उपचार जारी है।