कोंडागांव: बड़ेबेंदरी धान खरीदी केंद्र में महीनों से पसरा कचरे का अंबार, ग्रामीणों ने लैंप्स प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बड़े बेंदरी के धान खरीदी केंद्र में पिछले 9 महीनों से भारी मात्रा में कचरे का अंबार पसरा पड़ा हुआ है। जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है की धान खरीदी केंद्र गायत्री मंदिर एवं अस्पताल परिसर में संचालित हो रही है। लैंप्स प्रबंधक की उदासीनता के चलते परिसर की साफ सफाई नहीं हो पा रही है।