कोंडागांव: बनियागांव में मक्का के खेत में पानी डालते समय 50 वर्षीय किसान सर्प दंश का हुआ शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बनियागांव में आज रविवार की दोपहर साढ़े 3 बजे एक किसान सर्प दंश का शिकार हो गया जिसे उनके परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शाम 7 बजे उनके परिजन ने बताया की पीड़ित सुखमन पोयाम आज दोपहर अपने मक्का के खेत में पानी डालने गया हुआ था। उसी दौरान पानी के पाइप को निकलते समय एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया।