लखनपुर: ग्राम बिनकरा चौक में चुनाव संबंधित पुरानी रंजिश को लेकर 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ गांव के कुछ लोगों ने की मारपीट
लखनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनकरा चौक में चुनाव संबंधित पुरानी रंजिश को लेकर 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की घायल राजेंद्र राजवाड़े जो बिनकरा चौक में खड़ा था।चुनाव संबंधित पुरानि रंजीस को लेकर गांव के कुछ लोगों ने हाथ मुक्के व डंडे से मारपीट कर राजेंद्र को लहू लोहान कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है।