तिरोड़ी: कटंगी-तिरोड़ी में नम आंखों से माता रानी को दी विदाई, छोटा तालाब और सती माई तालाब में विसर्जन जारी
कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक शक्ति की आराधना के बाद विजयादशमी के साथ ही सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार की देर रात से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला बुधवार को भी निरंतर जारी रहा।