बक्सर: जिले में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 18 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.34 लाख का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Jun 24, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटो में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 13, शराब के साथ 1, वारंट में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें 1 लाख 34 हजार रूपए जुर्माना वसुला गया।