बक्सर: कृतपुरा उच्च विद्यालय में नगर पालिका उप निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण शुरू, 28 जून को होगा मतदान
Buxar, Buxar | Jun 24, 2025 आगामी नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में उच्च विद्यालय कृतपुरा में चुनाव से जुड़े सभी मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदान की प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, वायलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट के सही उपयोग, मतदाता सूची की जांच, और चुनावी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान 28 जून को निर्धारित है।