शिवपुरी: सिरसौद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा में झूमे बच्चे,
शिवपुरी जिले के सिरसौद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे शासकीय एवं अर्धशासकीय विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभक्ति के राष्ट्रगीतों पर बच्चे उत्साह के साथ झूमते और नाचत