मोतिहारी: बनकट स्थित मकान में चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
बनकट में मकान से चोरी करते दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। बनकट निवासी व्यक्ति के घर दो चोर चोरी करने पहुँचे जहाँ गृहस्वामी ने एक चोर को पकड़कर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनने के बाद आसपास के लोगों ने दूसरे चोर को भी पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों के नाम प्रिंस चौधुर व निखिल चौधुर है।