चीनोर: पचौरा में करंट लगने से युवक झुलसा, रास्ते में हुई मौत
पचौरा गांव में खेत पर कृषि कार्य करते समय बिजली के चालू तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक मुकेश बाथम पिता नारायण बाथम की मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मुकेश को अचेत पड़ा देखा। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल लेकर पहुंचे। परीक्षण उपरांत की डॉक्टर ने मृत घोषित। दो पर किया गया मुकदमा दर्ज।