बालूमाथ: झारखंड ढाबा के पास टेलर वाहन की टक्कर से ऑटो सवार दो छात्र घायल, एक रेफर
शनिवार दोपहर 2 बजे बालूमाथ खेलारी मार्ग पर झारखंड ढाबा के पास अनियंत्रित ट्रेलर वाहन के धक्के से ऑटो सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के मुरपा गांव निवासी कंचन भुईया के पुत्र पंकज कुमार 13 वर्ष एवं शिव शंकर यादव के पुत्र रामनाथ यादव 14 वर्ष के रूप में हुई। जिसका उपचार बालूमाथ CHC में डॉ अलीशा टोप्पो द्वारा किया गया l