शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास पैदल निकलती वृद्धा को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर रूप से घायल हुई
थाना मक्खनपुर क्षेत्र जेवडा निवासी एक वृद्धा थाना शिकोहाबाद क्षेत्र बालाजी मंदिर के पास शनिवार दोपहर सवा तीन बजे करीबन पैदल निकल रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वृद्धा गंभीर घायल हो गयी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गयी। जिसे आनन-फानन में परिजनों को अवगत कराकर जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।