शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रूपसपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना टूण्डला क्षेत्र पमारी निवासी राजेश कुमार अपनी मौसी के यहां बाइक से रूपसपुर गये थे। वहां से वापिस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से रूपसपुर रोड पर उक्त बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। शव को सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटनाक्रम को लेकर शनिवार दोपहर तीन बजे करीबन परिजनों ने जानकारी दी।