पातेपुर: पातेपुर के विभूतिनगर बंचर गांव में किशोर की हत्या, आक्रोशित लोगों की पुलिस से नोंकझोंक, दो आरोपी गिरफ्तार
पातेपुर के विभूतिनगर बंचर गांव में किशोर की पीट पीट कर हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि गांव के ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनों ने उसे घर से बुलाने के बाद ईंट पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर शव फेंके दिया था।