नदबई: नदबई के झौरोल गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार सरकारी शिक्षक को मारी टक्कर, एक पैर टूटा
नदबई के गांव झौरोल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शिक्षक भूपेंद्र, उम्र 45 वर्ष, का एक पैर टूट गया। वह नदबई में आयोजित मीटिंग में शामिल होने आ रहे थे। हादसे के बाद साथी शिक्षकों ने उन्हें निजी वाहन से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया।