कांके: रांची के गुरुनानक स्कूल के पास बारिश से जलजमाव, आवागमन में हो रही परेशानी
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 रांची के गुरुनानक स्कूल के पास बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है। जलजमाव की वजह से शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जलजमाव की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रांची और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है।