महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलपति शुभा तिवारी के द्वारा ओरछा में माता सीता पर की गई टिप्पणी को लेकर अब छतरपुर में विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आज 21 मार्च शाम 6:30 बजे छत्रसाल चौक पर छात्रों के द्वारा उनका पुतला फूंका गया और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।