गढ़ीमलहरा में लुगासी रोड पर लुढ़कती कार को बचाते हुए गढ़ीमलहरा के रहने वाले राघवेंद्र सिंह सेगर कार की चपेट में आ गए, इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। आज 21 मार्च सुबह 11:00 बजे छतरपुर जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।