गौरिहार थाना क्षेत्र के हनुखेड़ा के जंगल में कुख्यात आरोपी लख्खू राजपूत को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया, आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसपी अगम जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे थे,यह घटना आज 21 मार्च सुबह लगभग 7:00 बजे की बताई गई है।