Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

साच पंचायत में कथित जातिवादी पोस्टरों से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग सुरेंद्र ठाकुर चंबा 17 जुलाई जिला चंबा की ग्राम पंचायत साच में कथित तौर पर जातीय टिप्पणियों वाले आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे के बाद पंचायत के विभिन्न स्थानों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिनमें जातीय आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कृत्य का उद्देश्य गांव के शांतिपूर्ण माहौल, सामाजिक सौहार्द और वर्षों से विभिन्न समुदायों के बीच बने आपसी विश्वास को कमजोर करना है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत साच में सभी समुदाय लंबे समय से प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ रहते आए हैं तथा इस प्रकार की घटना पहले कभी सामने नहीं आई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर गांव का माहौल खराब करने और जातीय वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आपत्तिजनक पोस्टरों को तत्काल हटाया जाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पोस्टर लगाने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस संबंध में भाजपा नेता जय सिंह ने भी प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 🎥 बाइट: जय सिंह, भाजपा नेता, चंबा। #Chamba #SachPanchayat #SocialHarmony #LawAndOrder #CasteIssue #Investigation #HimachalPradesh #PangiLiveNews #ChambaNews #Justice

Chamba, Chamba | Jul 17, 2026

MORE NEWS

साच पंचायत में कथित जातिवादी पोस्टरों से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग सुरेंद्र ठाकुर चंबा 17 जुलाई जिला चंबा की ग्राम पंचायत साच में कथित तौर पर जातीय टिप्पणियों वाले आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे के बाद पंचायत के विभिन्न स्थानों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिनमें जातीय आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कृत्य का उद्देश्य गांव के शांतिपूर्ण माहौल, सामाजिक सौहार्द और वर्षों से विभिन्न समुदायों के बीच बने आपसी विश्वास को कमजोर करना है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत साच में सभी समुदाय लंबे समय से प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ रहते आए हैं तथा इस प्रकार की घटना पहले कभी सामने नहीं आई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर गांव का माहौल खराब करने और जातीय वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आपत्तिजनक पोस्टरों को तत्काल हटाया जाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पोस्टर लगाने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस संबंध में भाजपा नेता जय सिंह ने भी प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 🎥 बाइट: जय सिंह, भाजपा नेता, चंबा। #Chamba #SachPanchayat #SocialHarmony #LawAndOrder #CasteIssue #Investigation #HimachalPradesh #PangiLiveNews #ChambaNews #Justice - Chamba News