Public App Logo
🚨 जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई; करीब ₹80 लाख मूल्य की 6526.08 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग, जहानाबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 🔹 विदेशी शराब से लदा एक ट्रक जब्त 🔹 735 कार्टून में 6526.08 लीटर विदेशी शराब बरामद 🔹 बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹80 लाख 🔹 दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिला पदाधिकारी द्वारा मामले में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है। #जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #मद्य_निषेध_शराबबंदी #अवैध_शराब शराब_के_विरुद्ध_कार्रवाई #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्श_जहानाबाद - Jehanabad News