Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त औचक निरीक्षण।

Nawada, Nawada | Jun 21, 2026

MORE NEWS

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत खेल भवन, नवादा में योगाभ्यास एवं नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत खेल भवन, नवादा में योगाभ्यास एवं नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित।

Nawada, Nawada | Jun 21, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत खेल भवन, नवादा में योगाभ्यास एवं नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत खेल भवन, नवादा में योगाभ्यास एवं नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित।

Nawada, Nawada | Jun 21, 2026

NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त औचक निरीक्षण।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के अवसर पर जिले में परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने के.एल.एस. कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नवादा तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा का भ्रमण कर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, निषिद्ध सामग्रियों की रोकथाम, सीसीटीवी निगरानी, जैमर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केन्द्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभिभावकों एवं आमजन की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः सतर्क एवं सजग रहने का निर्देश दिया गया। 

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त औचक निरीक्षण। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के अवसर पर जिले में परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने के.एल.एस. कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नवादा तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा का भ्रमण कर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, निषिद्ध सामग्रियों की रोकथाम, सीसीटीवी निगरानी, जैमर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केन्द्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभिभावकों एवं आमजन की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः सतर्क एवं सजग रहने का निर्देश दिया गया। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada, Nawada | Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगासन कार्यक्रम।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के निर्देश पर अरविन्द कुमार, अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2026 को व्यवहार न्यायालय, नवादा में प्रातःकाल योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों, व्यवहार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन योग गुरु के संरक्षण में किया गया। योग गुरुओं द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग के माध्यम से मन एवं शरीर को निरोग एवं स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है तथा मनुष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर योग के माध्यम से अपने शरीर को आकाश जैसा विशाल, वायु जैसा तेज एवं जल जैसा शीतल बना सकता है।

योग गुरु ने यह भी बताया कि योग को अपनाने वाला स्वस्थ व्यक्ति ही सुंदर एवं सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। योग गुरुओं द्वारा बताए गए विभिन्न योगासनों का अभ्यास उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, न्यायिक पदाधिकारीगण, योग गुरु तथा कर्मचारीगण क्रमशः सुशील कुमार, कुणाल कुमार, मो० अली शब्बीर हसनैन, अभिजीत कुमार एवं अनित कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा एवं व्यवहार न्यायालय, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण, डिफेंस/पैनल अधिवक्ता तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगासन कार्यक्रम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के निर्देश पर अरविन्द कुमार, अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2026 को व्यवहार न्यायालय, नवादा में प्रातःकाल योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों, व्यवहार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु के संरक्षण में किया गया। योग गुरुओं द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग के माध्यम से मन एवं शरीर को निरोग एवं स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है तथा मनुष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर योग के माध्यम से अपने शरीर को आकाश जैसा विशाल, वायु जैसा तेज एवं जल जैसा शीतल बना सकता है। योग गुरु ने यह भी बताया कि योग को अपनाने वाला स्वस्थ व्यक्ति ही सुंदर एवं सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। योग गुरुओं द्वारा बताए गए विभिन्न योगासनों का अभ्यास उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, न्यायिक पदाधिकारीगण, योग गुरु तथा कर्मचारीगण क्रमशः सुशील कुमार, कुणाल कुमार, मो० अली शब्बीर हसनैन, अभिजीत कुमार एवं अनित कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा एवं व्यवहार न्यायालय, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण, डिफेंस/पैनल अधिवक्ता तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 21, 2026