परवलपुर थाने में शस्त्र सत्यापन शुरू, चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी क्रम में परवलपुर थाना में शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन अभियान चलाया गया।थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने गुरुवार की शाम 4: 00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि परवलपुर थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसधारी शस्त्रधारकों को थाना बुलाकर उनके शस्त्र और कारतूसों का सत्यापन किया जा रहा है।