पुलिस ने लडुआरी मठ से न्यायालय के एक वारंटी को किया गिरफ्तार
परवलपुर थाना क्षेत्र के लडुआरी मठ से न्यायालय के वारंटी रामेश्वर बिंद के पुत्र मुन्नी बिंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले में परवलपुर थाना अध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 12:30 बजे दी जानकारी उन्होंने कहा कि 2010 का मारपीट का पुराना केस हैं कोर्ट से वेल होने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।