खुरई: उत्कृष्ट विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, मास्टर ट्रेनर ने 11वीं व 12वीं के छात्रों को दी टिप्स
Khurai, Sagar | Dec 19, 2024 खुरई के पंडित केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे से कैरियर मार्गदर्शन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला कार्यालय से आईं मास्टर ट्रेनर अंजना कुर्मी ने बच्चों को कैरियर में विषय या फील्ड चयन के लिए टिप्स दी। प्राचार्य रविकांत असाटी ने भी बच्चों को बताया कि कैरियर के लिए फील्ड चयन करना बड़ी चुनौती है।