खुरई: बीज उपचार के इस्तेमाल से 35 एकड़ में लगी चने की फसल हुई बर्बाद, मढिया गांव निवासी किसान ने SDM और कलेक्टर से की शिकायत
Khurai, Sagar | Dec 17, 2024 खुरई के मढिया गांव के किसान लोकेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर लगभग 1.00 बजे जन सुनवाई में एक दुकानदार की शिकायत की है। किसान ने एक माह पहले चने की अच्छी फसल के लिए बीज उपचार खरीदकर फसल पर उपयोग किया तो फसल की गुणवत्ता में सुधार होने की जगह पौधे ही नहीं निकले , जब दुकानदार से कहा तो ठीक से जवाब नहीं मिला। किसान ने जन सुनवाई में sdm और कलेक्टर से शिकायत की है।