खुरई: पशु चिकित्सालय के पास दुकानें खाली करने को लेकर हुआ विरोध, SDM से चर्चा के बाद बनी सहमति, नए बस स्टैंड पर मिली दुकानें
Khurai, Sagar | Dec 18, 2024 खुरई में पशु चिकित्सालय के पास की 9दुकानों के विस्थापन को लेकर दुकानदारों का विरोध देखने में आया,बुधवार दोपहर लगभग 2बजे जब नगर पालिका की टीम दुकानों को तोड़ने पहुंची तो हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के पास पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि सभी को इसके बदले नए बस स्टैंड पर दुकानें दी जा रही हैं। शाम 7 बजे तक दुकानदार अपनी दुकानें खाली करते दिखे।