खुरई: अघोषित बिजली कटौती से सिंचाई बाधित, किसानों ने विद्युत विभाग के सामने किया प्रदर्शन
Khurai, Sagar | Dec 16, 2024 सोमवार की शाम लगभग 5 बजे भारतीय किसान संघ के बैनर तले दर्जनों किसानों ने विद्युत विभाग खुरई के कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। दरअसल सभी किसान अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हैं। कटौती से किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जले हुए और खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने और कम वोल्टेज से भी किसान परेशान, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।