खुरई: बीआरसी कार्यालय के सामने से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Dec 18, 2024 खुरई में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि व्यस्त सड़क के किनारे बी आर सी कार्यालय के सामने रखी एक शिक्षक की बाइक एक चोर ले उड़ा। घटना बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे की है शिक्षक माखन सिंह कार्यालय में अपने एक कार्य से गए। बाइक सड़क किनारे लाक करके रख गए। केवल 10 मिनिट बाद लौटकर आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी। सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई बाइक चोरी की घटना