धौलपुर: नाकाबंदी में पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया, तस्कर किया गया गिरफ्तार
पुलिस से नजर बचाकर पशुओं की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को सागरपाड़ा चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशुओं से भरे एक ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमें ठूंस-ठूंसकर 18 पशु भरे हुए थे। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। जांच क