चंदौली: डीएम की अध्यक्षता में भारत माला परियोजना डीएफसीसीआईएल की भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार शाम भारत माला परियोजना डीएफसीसीआईएल की भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में की गई। डीएम ने प्रभावी तहसील क्षेत्र के तहसीलदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भारत माला परियोजना के तहत प्रभावित बचे किसानों की जमीन के सत्यापन और उनको मुआवजा दिलाने की कार्रवाई में तीव्रता लाते हुए पूर्ण किया जाए।